SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Thursday, March 3, 2011

न्याय के लिए भटक रहा ए एस आई

करनाल ,विजय काम्बोज
राजीव कालोनी में रहने वाला एएसआइ बलबीर सिंह इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है लेकिन कहीं से भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। बलबीर सिंह जीआरपी अंबाला में तैनात है और करनाल की राजीव कॉलोनी में रहता है। कॉलोनी में एक प्लाट के झगड़े ने उसकी ऐसी चक्रघिन्नी बनाई कि वह दिन-रात सोचने पर मजबूर हो गया। एएसआइ ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, आइजी रोहतक, एसपी करनाल व सिटी थाना प्रभारी को शिकायत भेजकर मदद की गुहार लगाई है।
बलबीर सिंह ने बताया कि कॉलोनी में उसकी पत्‍‌नी अंजू के नाम 150 वर्ग गज का प्लाट है। इस प्लाट पर कुछ लोग नाजायज तौर पर कब्जा करने की नियत से उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। इस संबंध में न्यायालय ने उनके हक में फैसला सुनाया था और पुलिस की मौजूदगी में प्लाट की चहारदीवारी बनाई गई थी। किंतु दूसरे पक्ष के लोग कभी दीवार को ढहा देते हैं तो कभी प्लाट पर अपना दावा जताते हैं। यही नहीं उस पर झूठा इल्जाम लगाकर केस भी दर्ज करा दिया गया। इतनी बातें होने के बावजूद पुलिस प्रशासन उसकी मदद नहीं कर रहा है। बलबीर सिंह ने कहा कि वह कानून में विश्वास रखता है। उसने प्रदेश सरकार व प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

No comments: