SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Saturday, December 4, 2010

पुलिस ने पार्थिव से लगवाई थी उठक-बैठक!

अहमदाबाद। लगभग छह वर्ष बाद भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए विकेटकीपर पार्थिव पटेल वह दिन कभी नहीं भूल पाते जब उन्हें बकरा बनाया गया था।
पार्थिव उस दिन को याद करते हुए कहते हैं, मुझे सरेआम लोगों के आगे उठक-बैठक लगवाई गई थी। दरअसल हुआ यूं था कि पार्थिव अपनी कार से अहमदाबाद से मुंबई घूमने आए हुए थे। रास्ते में उनके ड्राइवर ने सीने में दर्द बताया तो पार्थिव खुद ही कार ड्राइव करने लगे।
पार्थिव की कार ने मुंबई में एंट्री ही मारी थी कि दो ट्रैफिक पुलिसवालों ने उनकी गाड़ी को रोक कर उनसे ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। पार्थिव की उम्र उस वक्त 16 वर्ष से कम थी सो ड्राइविंग लाइसेंस उनके पास नहीं था। अब फंसना तो उन्हें था ही। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के खेल चुके होने के बाद वह बेफिक्र थे कि पुलिसवाले उन्हें तो छोड़ ही देंगे।
लेकिन हुआ उल्टा ही। पुलिस वालों ने पार्थिव से रिश्वत के 5 हजार रुपए मांगे लेकिन पार्थिव के पास उस वक्त केवल चार हजार रुपए ही थे। सजा तो मिलनी ही थी। सो पुलिस वालों ने पार्थिव को बीच सड़क पर उठक-बैठक लगाने को बोल दिया। जेल जाने के डर से पार्थिव ने भी पुलिस की बात मान ली और उठक-बैठक करने लगे।
मजे की बात तो यह है कि उठक-बैठक लगवाने के बाद पुलिसवालों ने पार्थिव से ऑटोग्राफ मांगा। बेचारे पार्थिव डर के मारे हर वो काम करने के लिए तैयार थे पुलिस वाले कह रहे थे। पुलिसवालों ने पार्थिव से 15-20 पन्नों पर ऑटोग्राफ लिया और फिर उन्हें जाने को बोल दिया।
पार्थिव कार में तो बैठ गए लेकिन कुछ ही दूर जाने के बाद उन्होंने अपने ड्राइवर को कार होटल ले जाने को बोला और खुद टैक्सी में बैठने की बात कही। लेकिन पार्थिव को होश तब उड़ गए जब एमटीवी बकरा की टीम ने उन्हें घेर लिया और बकरा होने का खिताब दिया। पार्थिव कहते हैं, वो मजाक मेरे लिए एक सबक था कि आप कितने ही बड़े स्टार हो जाओ गलती की है तो सजा तो आपको मिलेगी ही।

........मां-बच्चे को जंजीरों से बांध दिया???

इंडोनेशिया में इनदिनों जंगलों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। जंगलों में की जा रही इस बेतरतीब कटाई का सबसे बुरा असर यहां रहने वाले आरंगुटान प्रजाती के बंदरों को उठाना पड़ रहा है। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल के अनुसार ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों इंडोनेशिया के एक गांव सुंगई पिन्युह में सामने आया। इस गांव से सटे जंगल में कटाई के दौरान एक मादा आरंगुटान का घर भी इंसानी जरूरतों की भेंट चढ़ गया।
अपने प्राकृतिक आवास में हुई इस घुसपैठ से सकते में आई मादा आरंगुटान अपने दो बच्चों को लेकर वहां से भागी और गलती से एक इंसानी बस्ती में आ पहुंची। खाने की तलाश में भूखी प्यासी यह मादा जब यहां पहुंची तो उसे और उसके दो बच्चों को लोगों ने इतना मारा की इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकी गंभीर हालत में जैसे तैसे ज़िंदा बची इस मादा और उसके एक बच्चे को लोगों ने जंजीर से कसकर बांध दिया।

ट्विटर पर आई माधुरी से नाराज हुआ भक्त

दुनिया भर में माधुरी दीक्षित के अनूठे फैन के रूप में मशहूर तथा इसी वजह से अमेरिका तक में शोध का विषय बन चुके पप्पू सरदार को अमिताभ और शाहरूख की तर्ज पर बॉलीवुड की इस पूर्व सुपरस्टार अभिनेत्नी के भी हाल में ट्विटर पर दस्तक देने से खुशी नहीं है।
बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की तर्ज पर माधुरी के भी हाल में ट्विटर पर आ जाने के बारे में पूछे जाने पर पप्पू ने आज यहां पत्नकारों से कहा,'मुझे इस बारे में पता नहीं। मै केवल चौथी कक्षा तक पढ़ा हूं और दुर्भाग्य से कम्प्यूटर और ट्विटर के बारे में उतनी जानकारी नहीं है। इसलिए इससे मुझे कोई खुशी नहीं है। हालांकि उसने कहा कि वह हर हाल में माधुरी और उनके परिजनों को खुश देखना चाहते हैं।
बहरहाल ट्विटर की दुनिया से अनभिज्ञ माधुरी के इस दीवाने ने अपना एक अनूठा बीमा भी करा रखा है जिसके अनुसार उसकी मृत्यु पर बीमा की राशि यहां अपाहिज और मंद बुद्धि बच्चों की आश्रय स्थली शेशायर होम को दी जाएगी१ मजेदार बात यह है कि उसने बीमा कंपनी को लिखित तौर पर कह रखा है कि उसकी मौत चाहे जब भी हो बीमा की राशि माधुरी के जन्मदिन पर ही दी जानी चाहिए।
ज्ञातव्य है कि पंजाब से आकर जमशेदपुर में आकर बसे एक सिख परिवार के पप्पू सरदार 47 ने अपने घर को माधुरी के मंदिर के रूप में तब्दील कर रखा है जिसमें वह अदाकारा उनकी आदमकद प्रतिमा की विधिवत पूजा करता है। वह अब भी हर साल 15 मई को हजारों रूपये खर्च करके माधुरी का जन्मदिन मनाता हैं। इसे कोकाकोला और पारले जैसी बड़ी कंपनियां प्रायोजित भी करती है। इस अनूठी माधुरी भक्ति पर अमेरिका की एक छात्ना ने हाल में विस्तृत शोध पत्न भी तैयार किया था।

Friday, December 3, 2010

खाकी के चेहरे पर पड़ा गुनाह का पर्दा हटा

मुंबई। मुंबई में एक बार फिर खाकी के चेहरे पर पड़ा गुनाह का पर्दा हटा और उसका घिनौना रूप सबके सामने आगया। इस बार आरोप लगा है गामदेवी पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र भोसले पर। आरोप है कि राजेंद्र ने छह साल पहले एक बेगुनाह व्यापारी को लॉक-अप में बंद कर थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया था। अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए व्यापारी ने मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और आखिरकार गुरुवार को उसे इंसाफ मिल ही गया।
व्यापारी का नाम राजेश सोलंकी है। राजेश का आरोप है कि 19 अक्टूबर 2004 में राजेंद्र ने उसे गैरकानूनी तरीके से रिवॉलवर रखने और ड्रग्स की सप्लाई करने के झूठे आरोप में फंसाया था। यह काम भी राजेंद्र ने एक बिल्डर रवि सेलाटकर से रिश्वत लेने के बाद किया था। दरअसल रवि के पास राजेश का कुछ पैसा फंसा था और वह उसे वापस नहीं देना चाहता था। इसी लिए उसने राजेश को फंसाने की साजिश रची और इसमें उसका साथ इंस्पेक्टर राजेंद्र भोसले ने दिया था।
लॉक-अप में बंद करके राजेंद्र ने राजेश से वह गुनाह उगलवाने की कोशिश करवाई जो उसने किया ही नहीं था। और जब उसने यह गुनाह कबूल करने से इंकार कर दिया तो राजेंद्र ने राजेश के गुप्तांगो में तेजाब भर कर इंजेक्शन लगा कर उसे थर्ड-डिग्री टॉर्चर दिया। झूठा गुनाह कबूल करने के बाद अदालत ने राजेश को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल भेज दिया। जहां पर रह कर राजेश ने हाईकोर्ट में राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
150 दिन जेल में बिताने के बाद राजेश तो वापस घर लौट आया लेकिन कानून ने राजेंद्र को नहीं छोड़ा। मुकदमे के तहत जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि राजेंद्र ने वाकई रिश्वत लेकर राजेश को फंसाया था और फिर उसे र्थड डिग्री टॉर्चर देकर गुनाह कबूल करवाया गया था। फिलहाल राजेंद्र को सब-इंस्पैक्टर के पद से निस्कासित कर दिया गया है और उस पे कार्यवाई चल रही है।

...अगर आज के बाद हिंदुस्तान आया तो'

लंदन.पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ ने कहा है कि वह आज के बाद कभी भारत नहीं आना चाहेंगे।एक अंग्रेजी अख़बार को दिए साक्षात्कार में मुशर्रफ ने कहा कि इस तरह भारत आने का उनका वीजा रोके जाने से उन्होने अपमानित महसूस किया है।
गौरतलब है कि बुधवार को भारत सरकार ने मुशर्रफ को वीजा देने से मना कर दिया था। सरकार पाकिस्‍तान के पूर्व तानाशाह राष्‍ट्रपति को वीजा देना चाहती थी, लेकिन जब इस बात का खुलासा हुआ कि मुशर्रफ के 'कई समर्थकों' ने भी उसी अवधि में भारत आने के लिए वीजा मांगा है, तब सरकार ने वीजा रोकने का फैसला किया।

याना ने की थी अश्लीलता की हदें पार, दर्ज हो गया केस

मॉडल और फिल्म अभिनेत्रियों के कपड़े फिसलना और मालफंक्शन का शिकार होना तो जैसे एक ट्रेंड बन गया है हमेशा कोई ना कोई अभिनेत्री मालफंक्शनिंग की शिकार हो जाती हैं इस लिस्ट में अब मॉडल याना गुप्ता का भी नाम जुड़ गया है
हाल ही में एक चैरिटी फंक्शन में याना गुप्ता बिना पेंटी पहने ही इस फंक्शन में पहुंच गईं थीं याना के ऐसा करने से अब उनकी मुसीबतें बढ़ गई हैं क्योंकि उनपर अश्लीलता का केस दर्ज हो गया है याना,इस इवेंट के आयोजक और याना की तस्वीर खींचने वाले पर लखनऊ के एक सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान अहमद ने इन तीनों पर आईपीसी की धारा 292/293 और 294 के तहत अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज करा दिया है
इस सोशल एक्टिविस्ट को याना की यह तस्वीरें टी वी,अख़बार में हर जगह देखकर बहुत गुस्सा आया सोशल नेटवर्किंग साईट पर तो याना को 'नो पेंटी गर्ल' की संज्ञा तक दे दी गई है रिजवान को यह सब बहुत ही अश्लील लगा उनका कहना है कि बच्चों के लिए आयोजित इस चैरिटी इवेंट में इस तरह की अश्लीलता बहुत ही बेहूदा है इसलिए उन्होंने इन लोगों के खिलाफ केस करने की ठानी।