SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Tuesday, June 21, 2011

महिला उत्पीड़न पर घिरी माया सरकार:अपराधो पर र्प्क लगा पाने में साबित हो रही असफल

खुशबू(इन्द्री) :
यूपी में महिलाओं पर अत्याचार-दुराचार की घटनाओं में अचानक हुई बेतहाशा वृद्धि हो रही है! इस वक्त यूपी में हवस और द्र्न्दगी के जीते जागते नजारे देखने को मिल रहे हैं! भाजपा ने महिला उत्पीड़न मामलों की जांच के लिए समितियां गठित की हैं। सूबे की बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकारी कार्यशैली के विरोध में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार को धरने पर बैठने जा रहे हैं। कांग्रेस ने भी जुलाई माह में राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। सपा नेता व नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि माया सरकार ने सूबे को दुराचार प्रदेश बना दिया है। मुख्यमंत्री किसी से मिलती नहीं हैं। पुलिस पूरी तरह निरंकुश है। अपराधी स्वच्छंद हैं। अभी तक सरकार खुद अपराधियों को संरक्षण दे रही थी, अब उन्हें (अपराधियों) रोकना उसके वश के बाहर की बात हो गयी है। मायावती को नैतिकता के आधार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। भाजपा ने निघासन कांड (सोनम की हत्या का मामला) के बाद बाराबंकी के भिटोखर मामले (सविता मौर्य की हत्या) और गया प्रसाद की पुलिस हिरासत में मौत के मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार स्थानीय बसपा विधायक की भूमिका संदिग्ध बताते हुए मंगलवार को बाराबंकी के बाबागंज बाजार में प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही व अन्य प्रमुख नेताओं के साथ एक दिनी धरने पर बैठेंगे। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर होने वाले इस प्रदर्शन के अगले ही दिन यानी बुधवार को साध्वी उमा भारती भी मृत सविता व गयाप्रसाद मौर्य के परिजनों से मिलेंगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने इस मामले में कांग्रेस को भी लपेटा है। उन्होंने संप्रग पर प्रदेश सरकार को बचाने का आरोप लगाया और कहा, संविधान के अनुच्छेद 355 के तहत केंद्र द्वारा ध्वस्त कानून व्यवस्था के सवाल पर जवाब तलबी क्यों नहीं की जा रही। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने बसपा को महिलाओं की दुश्मन नंबर एक बताते हुए कहा, महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद प्रदेश में महिलाएं ही सर्वाधिक असुरक्षित है। कांग्रेस बसपा सरकार की महिला विरोधी कार्यशैली का सच जनता तक पहुंचाने को जुलाई के प्रथम सप्ताह में लखनऊ में महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन करेगी!

No comments: