SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Saturday, November 20, 2010

शोएब-सानिया : टूट सकती है शादी

मुंबई. भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा इस समय सफलता के घोड़े पर सवार हैं। इसी हफ्ते 15 नवंबर को 24वां जन्मदिन मनाने वाली सानिया के सितारे इस समय बुलंदी पर हैं। बस चिंता है तो एक, क्या वो और शोएब मलिक लंबे समय तक साथ निभा पाएंगे?
इस जोड़े की मानें तो वो जिंदगी खुशी-खुशी व्यतीत करेंगे, लेकिन यदि ज्योतिषियों की बात पर गौर करें तो इस की संभावना कम ही लगती है। सानिया के प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि उनका विवाह-जीवन सुख और शांति के साथ बीते पर उनके सितारे इस बात की ओर इशारा नहीं करते।
टूट सकती है शादी
सानिया का जन्म पूर्णिमा के दिन मुंबई में हुआ था, जिसके कारण उनका करियर बुलंदियों पर जाएगा। खासकर 2010 के बाद से लेकर 2013 तक का समय सानिया के टेनिस करियर के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इस दौरान ये टेनिस परी नई ऊंचाइयों को छू पाएंगी।
लेकिन अगर हम उनकी शादी की बात करें तो इसकी संभावनाएं कम लगती हैं। सानिया ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से 12 अप्रैल 2010 में शादी की थी। इस दिन दुर्भाग्य से अमावस्या थी, जिसे शादी जैसे शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है।
इसका प्रभाव उनके करियर पर भी देखने को मिला। सानिया लगातार रैंकिंग में गिरती रहीं और जल्द ही टॉप 150 टेनिस खिलाड़ियों से बाहर हो गईं। हालांकि सानिया और शोएब दोनों ही प्रभावी शख्सियत हैं। यदि दोनों आपसी सामंजस्य को बनाए रखते हैं तो ठीक है, वरना अहम का टकराव रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है।
चमकेगा करियर
करियर की बात करें तो इस साल सानिया की कुंडली में प्रभावी चंद्र दशा है। चूंकि सानिया पूर्णिमा के दिन जन्मी थीं, इसलिए ये उनके लिए शुभ योग बनाता है। ज्योतिषियों की मानें तो सानिया 2013 में टेनिस को अलविदा कह देंगी।
55 में भी ग्लैमरस रहेंगी सानिया
टेनिस कोर्ट पर और उसके बाहर सानिया हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्हें भारतीय खेल जगत की ग्लैमर गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। साल 2013 में टेनिस से संन्यास लेने के बावजूद कोर्ट के बाहर सानिया खबरों में बनी रहेंगी। सानिया के स्वभाव को देखकर लगता है कि 55 की उम्र में भी वो ग्लैमर क्वीन बनी रहेंगी।

No comments: