SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Tuesday, November 23, 2010

देश के सबसे अमीर और सबसे गरीब मंत्री??

भारत सरकार के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंपे गए अपने संपत्ति से जुड़े विवरण में कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। साल 2009-10 के लिए सौंपे गए संपत्ति के विवरण के मुताबिक टेक्सटाइल मिनिस्टर दयानिधि मारन की पारिवारिक संपत्ति 6.87 करोड़ रुपए है। इनकी संपत्ति में एक मर्सिडीज ई क्लास और टाटा इनोवा शामिल है। मंत्रीजी द्वारा ई क्लास की कीमत 8.10 लाख रुपए जबकी इनोवा की कीमत 12.24 लाख रुपए बताई गई है। आपको बता दें कि मंत्रीजी के पारिवार, एक बड़े मीडिया हाउस का मालिक भी है।
मंत्रियों द्वारा अपनी संपत्ति से जुड़ा जो ब्योरा पेश किया गया है उसके मुताबिक प्रफुल्ल पटेल सबसे अमीर मंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 38 करोड़ रुपए की है। इसके पिछले वित्तवर्ष में उनकी संपत्ति 30 करोड़ रुपए की थी। वहीं रेलमंत्री ममता बेनर्जी का नाम सबसे कम संपत्ति वाली मंत्री के तौर पर समाने आया है। उनकी कुल संपत्ति 10.28 लाख रुपए की है। वित्तवर्ष 2008-09 के दौरान इनकी कुल संपत्ति 6.7 लाख रुपए की थी।
वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने अपनी संपत्ति 29.22 करोड़ रुपए घोषित की है। उन्होने बताया कि उनके पास टोयोटा कोरोला. हूंदे सोनाटा, सुजुकी जीप, रेवा कार और एनफिल्ड मोटरसाइकिल है। सबसे दिलचस्प घोषणा फारुख अब्दुल्ला ने की है उन्होंने बताया कि उनकी अपनी जमीन से आय सिर्फ 100 रुपए है लेकिन उनके पास 22,764 वर्गमीटर का सेब का उद्यान है। हालांकि इससे उनकी आय कितनी है, यह उन्होने नहीं बताया।
हैरानी की बात ये है कि अपनी संपत्ति का ब्योरा देते हुए कई मंत्रियों ने अपनी आय या हिस्सेदारी रुपयों में नहीं बताई है। कुछ मंत्रियों ने अपनी ज्वेलरी का ब्योरा तो दिया है लेकिन इसकी वैल्यू के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं कुछ ने तो ज्वेलरी की कीमत के बजाय उसका वजन बताकर ही काम चला लिया है।

No comments: