SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Tuesday, March 8, 2011

गेहूं की फसल पर धड़ाधड़ हो रहा स्प्रे

करनाल, विजय काम्बोज :
पीला रतुआ के फन को रोकने के लिए गेहूं की फसलों पर धड़ाधड़ स्प्रे किया जा रहा है। कृषि विभाग ने 1200 लीटर प्रोपीकोनाजोल कीटनाशक 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दे रहा है। कृषि अधिकारी खेतों में कमान संभाले हुए हैं, तो मौसम अनुकूल होने से स्थिति नियंत्रण में है। जिले में 1.70 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल खड़ी है। लगभग दो हजार हेक्टेयर फसल में पीला रतुआ का प्रभाव है। यमुना नदी बेल्ट से लगते मोहदीनपुर और आसपास के गांवों में स्थिति गंभीर होने से कृषि अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं।
गेहूं की फसल में लगी पीला रतुआ बीमारी ने किसानों के होश उड़ा दिए थे। बीमारी बढ़ती देखकर वैज्ञानिकों और कृषि अधिकारियों ने मास्टर प्लान तैयार कर स्थिति को नियंत्रित करने का काम किया। कृषि विभाग के अधिकारियों को 15 दिन सभी कामकाज छोड़कर खेतों में डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि आयुक्त डॉ. गुरबचन सिंह ने तीन दिन पूर्व करनाल में कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए थे।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीएस मलिक ने बताया कि मौसम अनुकूल होने से दवाई का असर फसलों पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अपने क्षेत्र के संबंधित कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर कीटनाशक ले सकते हैं।
सीएसएसआरआई मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नमी 81 प्रतिशत और दोपहर 48 प्रतिशत रही। वेपर प्रेशर सुबह 8.9 तथा दोपहर 12.2 एमएम रहा। हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब मौसम साफ रहेगा।

No comments: