SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Thursday, March 31, 2011

महिला वकील ने किया जहर खाकर आत्म हत्या का प्रयास

अम्बाला शहर, विजय काम्बोज :-
जिला अदालत में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला वकील ने सल्फास की गोलियां निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। रितु मान नामक यह महिला कोर्ट में आपराधिक मामलों की वकील है।
रितू ने रम के साथ सल्फास की गोलिया निगल ली। वकील के बच्चो से जानकारी मिलते ही मौके पर पहुचे पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना बुधवार को अंबाला-नारायणगढ़ रोड पर शहर के निकट स्थित जग्गी गार्डन कॉलोनी में हुई।
अस्पताल में उपचाराधीन रितु ने बताया कि वह घरेलू काम के चलते कोर्ट भी नहीं गई। उसके अनुसार दोपहर एक महिला का फोन आने के बाद वह इतनी तनावग्रस्त हो गई कि उसने सल्फास की गोलिया निगल ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी लेकिन बच्चों ने उसकी हालत को देखकर पड़ोसियों को बुला लिया। उसने बताया कि पहले पति के लापता हो जाने के बाद उसने आरएन मान के साथ दूसरी शादी की थी। इस विवाह से उसके दो बच्चे है। उसने बताया कि बुधवार को उसे पंजोखरा पुलिस थाने में तैनात मुंशी प्रदीप राणा की पत्‍‌नी का फोन आया। उसने उसके चरित्र पर लाछन लगाए। मुंशी की पत्नी ने उसे चरित्रहीन औरत बताते हुए उसके कई लोगों के साथ संबंध होने की बात कहते हुए अपने पति के साथ भी अवैध संबंध जोड़ दिए। उसने बताया कि उसने एक वकील का नाम लेते हुए कहा कि वह उसके बारे में सारी जानकारी देता है। रितु ने कहा कि ये तमाम बातें सुनने के बाद वह तनाव में आ गई। उसने एक पत्र लिखकर अपने बेटे के हवाले किया। इस पत्र में बताया गया था कि वह किन कारणों से आत्महत्या कर रही है। इसके लिए कौन-कौन लोग जिम्मेदार है। इसके बाद उसने वहा पड़ी एक बोतल में पड़े तरल पदार्थ से सल्फास की गोलिया खा ली। अस्पताल में डयूटी पर तैनात डॉक्टर दलाल ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद ऋतु नामक एक महिला अस्पताल में लाई गई जिसने सल्फास खाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई अनहोनी न होने पाए। उन्होंने महिला द्वारा रम के साथ सल्फास निगलने की भी पुष्टि की है। चिकित्सकों के अनुसार रितु की उलटी के नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सेवन की गई वस्तु की असलियत का पता चल पाएगा। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई लेकिन वकील के बयान देने की स्थिति में नहीं होने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई।

No comments: