SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Thursday, March 10, 2011

कन्या भ्रूण हत्या करने वाले को मिलनी चाहिए कड़ी सज़ा :अमी चंद काम्बोज

करनाल:विजय काम्बोज :
भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध है कन्या को भ्रूण में ही मार देने वाले को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए यह कहना है काम्बोज एक्सपोर्ट के मालिक अमीचंद कम्बोज का अमी चंद काम्बोज इन्द्री के गाँव समोरा में पिछले दस दिनों से चल रहे युवा मंडल संस्कृति आदान प्रदान कार्यक्रम के समापन समारोह में बोल रहे थे!
यह कार्यक्रम ग्रामीण युवा एवं महिला विकास संगठन और नेहरु युवा केंद्र की और से महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था
इस अवसर पर बोलते हुए अमी चंद काम्बोज ने कहा कि आज कि नारी किसी भी मामले में पुरुषों से काम नहीं है! हमे याद रखना चाहिए कि इस विशाल भारत को चलाने वाली एक महिला ही है जो राष्ट्रपति के पद पर विराजमान हैं! आज की नारी अपने हक़ की लड़ाई लड़ना जानती है! कहा जाए तो यह इक्कीसवीं सदी महिलाओं की है! उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवा एवं महिला विकास संगठन और नेहरु युवा केंद्र द्वारा संस्कृति आदान प्रदान के तहत जो यह दस दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है वह सराहनीय है! इससे लोगों को एक दुसरे की संस्कृति और कला का ज्ञान होता है!
भाईचारे की भावना का विकास होता है! उन्होंने कहा कि आज समाज में दहेज प्रथा,नशाखोरी,एड्स जैसे भयंकर बुराइयाँ पांव फैला रही हैं ! अपने जागरूकता अभियानों के जरिये इन बुराइयों के बारे लोगों को अवगत करने का महत्वपूर्ण काम यह संस्था कर रही है! हम सबका कर्तव्य है कि हम इस संस्था को इस सराहनीय काम में सहयोग करें! इस अवसर पर अमित कुमार एंड पार्टी द्वारा रागनियाँ प्रस्तुत की गयी
राजस्थान से आए कलाकारों द्वारा भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया!
कार्यक्रम के अंत में राजस्थानी कलाकारों को पुरस्कार स्वरुप स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया! इस अवसर पर वेद प्रकाश कंबोज,सुभाष काम्बोज,ऋषिपाल काम्बोज ,अशोक,अमित,गाँव के सरपंच बलबीर सैनी ,डॉ. संतोष मोहन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे!

No comments: