SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Sunday, March 6, 2011

कश्मीर में गोली का जवाब गोली से दें :बिट्टा

करनाल ,विजय काम्बोज :
आतंकवादी विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंद्र सिंह बिट्टा का मानना है कि कश्मीर का मुद्दा आज देश की सबसे बड़ी समस्या है। कश्मीर में बेकसूरों पर गोलियां बरसाई जा रही हैं और राजनीतिक लोग इस पर भी राजनीति कर रहे हैं। कश्मीर में गोली का जवाब गोली से दिया जाना चाहिए।
एमएस बिट्टा शनिवार को कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह के आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि पंजाब में हुए आतंकवाद के बाद आज भी लोग उबर नहीं पाए हैं। उद्योग पूरी तरह खत्म हो चुका है। कश्मीर में अलगाववादी नेता आतंक फैला रहे हैं और उनके विदेशी खातों में पैसा ट्रांसफर हो रहा है।
बिट्टा ने कहा कि आज देश मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहा है। जनता राजनीतिक दलों से परेशान है। देश में विदेशी कंपनियों ने अपना दबदबा बना लिया है और हिंदुस्तान के खून-पसीने की कमाई को विदेशों में ले जाया जा रहा है। पाकिस्तान भी हिंदुस्तान को बदनाम करने की साजिश रच रहा है। सरकार को कश्मीर मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना होगा।
मुंबई में हुए आदर्श घोटाले के बाद बिल्डिंग को ध्वस्त करने के मामले पर उन्होंने कहा कि इसे गिराया नहीं जाना चाहिए। बल्कि यह फ्लैट उन शहीदों के आश्रितों को दिए जाने चाहिए जो कारगिल में शहीद हुए हैं। एमएस बिट्टा का कहना है कि देश की एजेंसियां आइबी, सीबीआइ व रॉ का भी राजनीतिक इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इस मौके पर निफा के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नू, कांग्रेस नेता नीटू मान, प्रदीप बैक्टर, अशोक खुराना व प्रवीण शर्मा भी मौजूद थे।

No comments: