SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Monday, January 24, 2011

पाक में मिली शाहरुख की बहन

पेशावर. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पाकिस्तान में रहने वाली चचेरी बहन नूरजहां अगले महीने भारत यात्रा के दौरान एक दशक बाद किंग खान से मुलाकात करेंगी। पेशावर के शाह वाली कताल क्षेत्र में रहने वाली नूरजहां पिछली बार 1997 में शाहरुख से मिली थीं।
वह अगले महीने अपने एक रिश्तेदार की शादी के लिए भारत आने वाली हैं और उन्हें इस दौरान शाहरुख से भी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, मैं फरवरी के पहले सप्ताह में नई दिल्ली जा रही हूं और वहां 10 दिनों तक रहूंगी। मैं शाहरुख से बात करुंगी और अगर उनके पास वक्त हुआ तो मुंबई जाकर उनसे मिलूंगी।
मुझे अपने भाई पर गर्व है और मैंने तो अपने बेटे का नाम उसके नाम पर रखा है। नूरजहां शाहरुख के लिए पेशावरी चप्पल और एक सिल्क सूट लेकर जाएंगी। शाहरुख जब पेशावर आए थे तो यहां से पेशावरी चप्पल लेकर गए थे, जिसे उन्होंने सात साल तक इस्तेमाल किया।
यह नूरजहां की दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले 1997 में वह अपने पति आसिफ शहाब के साथ यहां आई थीं और एक महीना शाहरुख के साथ रही थीं। नूरजहां को शाहरुख का नंबर निर्माता सुरेन्द्र कपूर से मिला जो अपने गृहनगर पेशावर के लोगों के संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा, शाहरुख के नंबर बदलते रहने के कारण हमारा उनसे संपर्क टूट जाता था। वह 1978 और 1979 में पेशावर आए थे। वह भले ही लंबे समय से पेशावर के अपने रिश्तेदारों से न मिल पाए हों लेकिन जब भी वह अमेरिका जाते हैं तो वहां के हमारे रिश्तेदारों से जरूर मिलते हैं।

- भास्कर से

No comments: