SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Sunday, March 6, 2011

मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. वाइएस कुरैशी को पंडित जसराज सम्मान से नवाजा जायेगा |

करनाल ,विजय काम्बोज  :
कला व संस्कृति हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स ने इस साल के 21 कर्म सम्मानों की घोषणा कर दी है। हीफा का सर्वोच्च पंडित जसराज सम्मान मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. वाइएस कुरैशी को प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान लोक सेवा के क्षेत्र में दिया जा रहा है।
होटल ज्वैल्स में हीफा के सम्मानों की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने की। इस साल कर्मयोगी सम्मान से दादा साहिब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित जेपी कौशिक, रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरपी हुड्डा, आटो पार्टस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके एनके मिड्डा, समाजसेवी मोहन लाल सुखीजा, भारतीय ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष आनंद देव, लेखक व कवि रूप रघुबीर सिंह, रंगमंच के क्षेत्र में गुड़गाव के महेश वशिष्ठ और पत्रकार निवासी गोविंद ठुकराल को नवाजा जाएगा।
विधायक सुमिता सिंह ने भी कर्म भूमि सम्मान से नवाजे जाने वाले 10 व्यक्तियों के नाम की घोषणा की। यह सम्मान गुड़गाव जिले की चारू दत्ता, यमुनानगर के राजेंद्र शर्मा, हिसार की डॉ. रेणुका गंभीर, कैप्टन इंद्राणी सिंह, गुलाब सिंह खंडवाल, डॉ. वीरेंद्र सागवान, पत्रकार केजी दत्त व रंगमंच की कलाकार मेघना मलिक को प्रदान किए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने इस आयोजन के लिए हीफा को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि हीफा प्रदेश की कला व संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सजगता से कार्य कर रही है। विधायक सुमिता सिंह ने हिफा को बधाई देते हुए कहा कि कला व संस्कृति को जीवंत रखने में संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
संस्था के ट्रस्टी कर्नल मनबीर चौधरी ने बताया कि हीफा पिछले चार साल से विस्मृति के गर्भ में डूबी हुई हरियाणा की 56 प्रतिभाओं को सम्मानित कर चुकी है। इसी परंपरा को आगे बढाते हुए हीफा 13 मार्च को होटल नूर महल में अलंकरण समारोह में 21 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह मेंमुख्य अतिथि केंद्रीय नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री डॉ. फारूख अब्दुला व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल होंगे। समारोह में सासद डॉ. अरविंद शर्मा, सिरसा के सासद अशोक तंवर, विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह, जिलेराम शर्मा, अंबाला के विधायक विनोद शर्मा, विधायक सुमिता सिंह व रोहतक के विधायक भारत भूषण बतरा शिकरत करेंगे।
इस दौरान संस्था के सचिव डॉ. पीयूष, काग्रेस नेता पंकज पुनिया, कंवल भसीन, प्रवेश गाबा, संदीप लाठर, कृष्ण बसताड़ा व समाजसेवी अमित गुप्ता मौजूद रहे।

No comments: