SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Tuesday, March 1, 2011

डेरा मुखी पर हमले के आरोपी हुए अदालत में पेश

करनाल, विजय काम्बोज :-
डेरामुखी के काफिले पर बम ब्लास्ट की साजिश में पकड़े गए सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेशी पर लाया गया। आरोपियों के वकील ने न्यायाधीश रवि सौंधी की अदालत में बचाव पक्ष के गवाहों की सूची दी है। इन गवाहों को अदालत ने 16 मार्च को गवाही के लिए बुलाया है। कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पहुंचे आरोपियों के परिजन भी उनसे मिलने के लिए अदालत परिसर में पहुंचे हुए थे।
दो फरवरी 2008 को नीलोखेड़ी के समीप डेरामुखी संत गुरमीत राम रहीम के काफिले पर बम ब्लास्ट किया गया था। हमले की साजिश में पुलिस ने महेंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह, जसवंत सिंह, होशियार सिंह, गुरिंद्र सिंह, धर्मेद्र उर्फ पिंदा व युवती प्रवीण को गिरफ्तार किया था। हमले के मुख्य सूत्रधार आतंकी बख्शीश सिंह को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया था। सातों आरोपियों के खिलाफ अदालत में गवाहियां हो चुकी हैं। आरोपियों के बयान दर्ज करने के बाद अब उनके वकील नरेंद्र सिंह चीमा ने बचाव पक्ष के गवाहों की सूची अदालत में दी है। सोमवार को न्यायाधीश रवि सौंधी की अदालत में जब बचाव के गवाहों की लिस्ट दी गई तो चारों गवाहों को 16 मार्च के लिए अदालत में बुलाया गया है। इसके बाद अदालत इस मामले में बहुत जल्द अपना फैसला सुना देगी।

No comments: