SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Sunday, May 15, 2011

समुद्र में चीन ने कर दिखाया अदभुत कारनामा

खुशबू(ख़ुशी)इन्द्री :
चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री पुल बनाया है जिसकी लम्बाई 41.58 किलोमीटर है। यह चीन के पूर्वी हिस्से में किंग्दो से हौंग्दो जिले को जोड़ता है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि किंग्दो समुद्री पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए जून में खोल दिया जाएगा। इसक निर्माण वर्ष 2007 में प्रारम्भ हुआ था।
इस समुद्री पुल के निर्माण पर करीब 1.4 अरब डॉलर की लागत आई है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद किंग्दो और हौंग्दो के बीच की दूरी 30 किलोमीटर कम हो गई है। इसकी वजह से यात्रा के समय में करीब 20 मिनट की बचत होगी।
इस समय दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री पुल अमेरिका के ऑरलियन्स में है जिसकी लम्बाई 38.2 किलोमीटर है।चीन में अभी सबसे बड़ा समुद्री पुल झेजियांग प्रांत में हंगजू समुद्री पुल है जो जियाझिंग और निंग्बो प्रांत को जोड़ता है।

No comments: