SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Tuesday, December 14, 2010

अवैध संबंधों की बलि चढ़े एसीपी

मुंबई। मुंबई के एसीपी बाबूराव गायकवाड़ की खुदखुशी की वजह से पर्दा हटा तो खाकी का एक और शर्मनाक चेहरा सामने आया। सूत्रों के मुताबिक गायकवाड़ के एक महिला से अवैध संबंध थे जिससे वह परेशान था। इन्हीं परेशानियों के चलते उसने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
गौरतलब है कि सोमवार को गायकवाड़ ने दहिसार पुलिस स्टेशन में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 57 वर्षीय गायकवाड़ के जिस महिला से अवैध संबंध थे वह एक बार डांसर थी। जब गायकवाड़ की पत्नी के आगे इन संबंधों का खुलासा हुआ तो उसने गायकवाड़ पर इन संबंधों को खत्म करने का दबाव बनाया। वहीं दूसरी तरफ बार डांसर गायकवाड़ को सार्वजनिक तौर पर संबंधों के खुलासे की धमकी देने लगी।
बार डंसर गायकवाड़ को ब्लैकमेल करके पैसों की डिमांड कर रही थी लेकिन गायकवाड़ उसे पैसे नहीं दे रहा था। प्रेमिका की धमकियों और बीवी की नराजगी से परेशान गायकवाड़ को मौत का रास्ता ज्यादा आसान लगा। और सोमवार करीब दो बजे गायकवाड़ ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली।
छानबीन में पता चला है कि गायकबाड़ ने मरने से पहले अपनी प्रेमिका को फोन भी किया था। लेकिन फोन नहीं उठा। पुलिस कमिश्नर संजीव दयाल के मुताबिक, अगर फोन उठ जाता और गायकवाड़ की प्रेमिका से बात हो जाती तो शायद वह इतना बड़ा कदम न उठाता।
पहले भी पुलिसवाले कर चुके हैं खुदखुशी
1.सितंबर 2010: कांस्टेबल राजेन्द्र काम्बले ने ओशीवारा पुलिस स्टेशन में पारिवारिक दिक्कतों के चलते खुद को फांसी लगा ली।
2.फरवरी 2009: कांस्टेबल खेराजी शिंदे ने पारिवारिक दिक्कतों के चलते जहर खा कर खुदखुशी कर ली थी।
3.फरवरी 2009: एसीपी मुजीब कारजाटकर ने भी अवैध संबंधों के चलते खुद को गोली मार ली थी।
4.जनवरी 2008: पीएसआई टी रेडेकर ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली थी।
5.जून 2008: कांस्टेबल मोहन देशमुख ने खुद को गोली मारकर मौत को गले लगाया था। (भास्कर से )

No comments: