SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Friday, December 24, 2010

सजय गांधी अस्पताल में सफाई अभियान कार्यक्रम

नई दिल्ली : सामाजिक संस्था समर्पण द्वारा दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में जैविक और सर्जरीकल कचरा हटाओ एंव स्वच्छता अभियान चलाया। एक सप्ताह तक चले इस सफाई अभियान में अस्पताल में मौजूद गंदगी व जैविक कचरे को हटा कर साफ किया गया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों में एडवोकेट वीरेन्द्र सिह,आजाद सिंह, केसी मलिक, बलवीर सिंह, संजय चावला और गीता चावला के अलावा अनेक कार्यकर्ता व अस्पताल से जुडे अधिकारी व डॉक्टर मौजूद थे। इस सफाई अभियान के मौके पर समर्पण के संस्थापक एडवोकेट वीरेन्द्र सिह ने बताया कि समर्पण के बीस कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक वार्ड में फैली गंदगी फर्श और दीवारों एवं जैविक और सर्जरी कचरे को साफ करके अस्पताल को गंदगी मुक्त किया। पार्यावरण की रक्षा हेतू स्वच्छता अभियान आवश्यक है। इस स्वच्छता अभियान से हम मरीजों को स्वच्छ वातावरण देगें। वही जैविक कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को भी कम कर सकेगें।
संस्था से जुडे आजाद सिंह और के सी मलिक ने बताया संस्था समर्पण का मकसद पूरे शहर को गंदगी मुक्त कर स्वच्छ वातावरण देना है। संस्था समय समय पर सफाई जागृति अभियान का आयोजन करती रहती है और अस्पतालों को ही चुनने के पीछे का कारण है मरीज अस्पताल में स्वस्थ होने के लिए आता। लेकिन गंदगी और बदबूदार वातावरण के कारण अपने साथ में अनेक तरह की बीमारियों को लेकर घर लौटता है। बलवीर सिंह और संजय चावला ने बताया कि हमने अपने इस अभियान के लिए संजय गांधी अस्पाताल मंगोलपुरी को ही इसलिए चुना है क्यों यहां चारों ओर गंदगी और बदबूदार वातावरण का माहौल था। संस्था के कर्ताओं ने मिलकर अस्पाताल में जगह जगह फैला सर्जरीकल व जैविक कूडा करकट, और बदबूदार चीजों का हटाकर वातावरण को पूरा तरह से गंदगीमुक्त कर दिया। संस्था की एक पदाधिकारी गीता चावला ने बताया सफाई अभियान के तहत संस्था समर्पण इससे पूर्व में पश्चिमी दिल्ली स्थित दीनदयाल अस्पताल सहित कई सार्वजनिक स्थानों को गंदगीमुक्त करके स्वच्छ चुकी है।

प्रेमबाबू शर्मा.... दिल्ली

No comments: