SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Monday, December 20, 2010

...तो बेरहम हो जाएगा सचिन का बल्ला!

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का बल्ला अभी और तेज होगा। सचिन के सितारे बता रहे हैं कि 7 जनवरी के बाद से सचिन का खेल ज्यादा आक्रामक, बल्लेबाजी का अंदाज भी बेरहम हो जाएगा। शतकों का अर्धशतक लगाने के बाद वे शतकों का महाशतक भी जल्दी पूरा कर एक और स्वर्णिम इतिहास रचेंगे।
धनु राशि और कन्या लग्र में जन्म लेने वाले सचिन तेंदुलकर की कुंडली में पंचम भाव में मंगल अपनी उच्च राशि में है। मकर राशि में स्थित मंगल, सचिन को विपरीत परिस्थितियों से जूझने की शक्ति देता है और पराक्रमी बनाता है।
सचिन की जन्म कुंडली में चौथे भाव में धनु राशि के साथ चंद्र, राहु हैं और वर्तमान में चौथे भाव में चार ग्रह हैं जो सचिन को दृढ़ इच्छा शक्ति प्रदान करते हैं।
मंगल धनु राशि में भ्रमण कर रहा है। धनु सचिन की जन्म राशि है। 7 जनवरी को मंगल धनु राशि से निकल कर अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करेगा तब सचिन का पराक्रम और बढ़ जाएगा। तब सचिन के बल्ले से रनों की बौछार होगी और सचिन शतकों का शतक पूरा कर लेंगे। अभी सचिन को राहु की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है और यह मार्च 2011 तक चलेगी। यह अंतर्दशा सचिन की फार्म बनाए रखेगी।
कल क्या था स्पेशल
19 दिसंबर को सचिन के लिए खास दिन था, सितारे भी मास्टर ब्लास्टर के पक्ष में थे। 19 को चंद्रमा वृषभ राशि में था, जो कि सचिन की जन्म राशि से छठे भाव में था। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक छठे चंद्रमा से शत्रु पर विजय का विचार किया जाता है। 19 को चंद्रमा सचिन की कुंडली के छठे भाव में ही स्थित था, जिससे उन्होंने अफ्रीकी गेंदबाजी के खिलाफ अपने बल्ले से जौहर दिखाए।
- भास्कर से

No comments: