SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Friday, January 21, 2011

दुनिया का सबसे फास्ट कंप्यूटर

तेज रफ्तार कारों और बाइक्स में बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे तेज कंप्यूटर के बारे में। दुनिया के इस सबसे तेज रफ्तार कंप्यूटर का नाम है ' तिआन्हे-1ए ' सुपर कंप्यूटर। और इसे तैयार किया है चीन के वैज्ञानिकों ने। ये सुपर कंप्यूटर अमेरिका के टेन्नेसी की प्रयोगशाला में मौजूद सुपर कंप्यूटर से 1.4 गुना अधिक तेज गति से काम करता है। यह कंप्यूटर प्रति सेंकेंड 2.67 क्वाड्रिलियंस गणनाएँ कर सकता है।
खास बात यह है कि अमेरिका ने भी यह मान लिया है कि चीन का नया सुपरकंप्यूटर की ही दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर है। सुपर कंप्यूटर की रैंकिंग को निर्धारित करने वाले टेन्नेसी स्थित प्रयोगशाला के कंप्यूटर वैज्ञानिकों ने कहा है कि चीन द्वारा बनाया गया यह कंप्यूटर शीर्ष स्थान पर रहने का हकदार है। आपको बता दें कि दुनिया का दूसरा सबसे फास्ट कंप्यूटर अमेरिका में बना क्रे एक्स टी 5 ‘जगुआर’ है। ‘जगुआर’ प्रति सेंकेंड 1.75 क्वाड्रिलियंस गणनाएँ कर सकता है।

- भास्कर से

No comments: