SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Friday, January 28, 2011

प्यार की सजाः शरीर को करंट से दागा और......

जुई (भिवानी). जान से मारने के लिए करंट के झटके दिए गए। जननअंग को करंट से जलाया गया। फिर भी मन नहीं भरा तो दोनों कान उखाड़ लिए गए और पैर का मांस निकाल लिया।
हालुवास गांव के बारहवीं के छात्र अनूप शर्मा (17) को मारने के लिए हत्यारों ने जुल्म की सारी सीमाओं को पार कर दिया। दस जनवरी को घर से लापता अनूप का शव 26 जनवरी को जुई के खेतों में मिला। पुलिस को इसकी जानकारी बुधवार को मिली।
आला पुलिस अधिकारियों ने शव का मुआयना किया तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। परिजनों ने अनुसार अनूप का यह अंजाम प्रेम-प्रसंग के चलते किया गया। अनूप का पिता पवन शर्मा गांव में खेती करता है। अनूप के अलावा उसका एक और बेटा प्रवीण है। खेतों में अनूप की लाश 10-11 दिन से पड़ी थी, लेकिन सरसों की फसल होने की वजह से किसी को दिखाई नहीं दी।
मंगलवार रात करीब ढाई बजे गांव के दो युवक खेतों में पानी की पारी बदलकर वापस आ रहे थे तो एक का पैर लाश से टकराया। दोनों ने जब टार्च मारकर देखा तो सन्न रह गए। गली-सड़ी लाश देखकर दोनों उल्टे पांव भागे और चुपचाप आकर रजाई में दुबक गए। सुबह दोनों ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद जुई बिचली के सरपंच राजबीर सिंह और जुई खुर्द के सरपंच सुभाष शर्मा को मामले की जानकारी दी गई। दोनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुबह सात बजे सदर थाने और सीआईए पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोपहर एक बजे पुलिस अधीक्षक ने भी आकर लाश का मुआयना किया।
जुल्म ढहाकर मारा
लाश का जब मुआयना किया गया तो पुलिस अधिकारियों के भी रौंगटे खड़े हो गए। एडीडास के जूते पहने अनूप के शव से दोनों कान गायब थे। एक पैर का मांस ही गायब था। करंट से पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था। गुप्तांगों को भी करंट से जला दिया गया था। अनूप के चेहरे पर भी चोटों के निशान मिले। पुलिस ने मौके पर ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर नूमने लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को पीजीआई रोहतक भिजवाया। रोहतक में अनूप के शव का पोस्टमार्टम एक्सपर्ट्स की टीम ने किया।
किस जुर्म की सजा
अनूप को इतनी दरिंदगी से मारने के पीछे पुलिस प्रेम-प्रसंग का मामला मानकर चल रही है। उसके परिजन गांव के ही एक परिवार पर यह आरोप लगा रहे हैं। अनूप के चचेरे भाई अशोक ने बताया कि उसके चाचा पवन शर्मा का लड़का अनूप भिवानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नॉन मेडिकल का 12वीं कक्षा छात्र था।
वह घंटाघर स्थित एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग लेता था। उसके साथ ही गांव की 12वीं कक्षा की ही एक लड़की भी पढ़ती थी। अशोक के अनुसार लड़की के परिजनों को उनके बीच प्रेम-प्रसंग होने की गलतफहमी थी और उसके परिवार ने उन्हें इसका अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी। अशोक ने बताया कि दस जनवरी को अनूप के मोबाइल पर रात करीब ढाई बजे किसी का फोन आया था और उसके बाद वह घर से निकला था।
घटनाक्रम
10 जनवरी : अनूप के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह घर से निकल गया।11 जनवरी : पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज।24 जनवरी : सीआईए में मामला रेफर, अपहरण का केस दर्ज।26 जनवरी : जुई के खेतों में अनूप का शव बरामद।

- भास्कर से

No comments: