SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Friday, January 28, 2011

गणतंत्र दिवस के दिन छात्रा के साथ गैंगरेप

फिरोजाबाद। यहां में पांचवीं क्लास में पढने वाली एक छात्रा के साथ गणतंत्र दिवस के दिन ही गैंगरेप हुआ। अपनी इज्जत चले जाने के बाद उस लड़की ने समाज से बचने के लिए अपने शरीर में आग ली। लड़की के जलने के बाद अस्पताल में भर्ती तो करा दिया गया है, लेकिन वह जिन्दगी और मौत के बीच झूल रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस मामले में स्कूल के दो छात्र शामिल बतायें जा रहें हैं। इनमें से एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नगला खंजर के एसओ गंगा शरण और एसआई सियाराम को निलंबित करके गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुख्य चिकित्सक अधीक्षक पी के जैन को भी निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित छात्रा के बेहतर इलाज के लिए आगरा भेज दिया गया है। इस मामले में स्कूल के दो छात्र भी शामिल बताये जा रहे हैं। पुलिस ने इनमें से एक छात्र को हिरासत में ले लिया है।
इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। महिला मुख्यमंत्री के होने के बाद भी महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। ऐसी शर्मनाक घटनाओं से सर शर्म से झुक जाता है। हमने मामले को संज्ञान में ले लिया है। केंद्र को इस बारे में लिखकर महिलाओं की सुरक्षा की मांग की जाएगी।

- भास्कर से

No comments: