SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Saturday, January 22, 2011

मामा की लड़की का अश्लील एमएमएस बनाकर दोस्तों को बेचा

कानपुर। उत्तरप्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर अब अश्लीलता की राजधानी भी बनती जा रही है। साल के शुरुआत में ही शहर में तीनय सेक्स स्कैंडल का भांडाफोड़ हो चुका है। अब एक और घिनौने मामले ने पूरे शहर को शर्मसार कर दिया है।
यहां एक युवक ने अपने मामा की लड़की का अश्लील एमएमएस बना कर अपने दोस्तों को बेच दिया और बाद में दोस्तों ने पैसों के लालच में लड़की के मां-बाप को एमएमएस को सार्वजनिक कर देने की धमकी देनी शुरू कर दी। लड़की के परिवार वालों द्वारा मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने चार लड़कों को गिरफ्तार किया।
सूत्रों के मुताबिक लड़की अभी नाबालिग है और 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह कल्याणपुर निवासी एक किसान रामलाल की पुत्री है। रामलाल ने बताया कि दस दिन से एक युवक का घर में फोन आ रहा था। वह बीस हजार रुपए की मांग कर रहा था। उसने धमकी दी थी की अगर उसे रुपए नहीं दिए गए तो वह उसकी बेटी का अश्लील एमएमएस इंटरनेट पर डाल देगा।
किसान ने शुक्रवार को इसकी जानकारी कल्याणपुर पुलिस थाना में दी तो पुलिस ने किसान का फोन सर्विलांस पर लगा दिया। जिसकी मदद से थोड़ी देर में आरोपी लड़के पुलिस के हत्थे चढ़ गए। लखन नाम के लड़के को पुलिस ने पकड़ा तो पूछताछ में उसके चार और साथियों का पता चला जिसमें से लड़की के बुआ का लड़का था।
पूछताछ में पता चला कि जब लड़की बाथरूम में नहा रही थी, उसी समय बुआ के लड़के ने एमएमस बनाया और पैसों के लालच में दोस्तों को भी यह शेयर कर दिया। डीआईज अशोक मुथा जैन ने बताया कि इन चारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

- भास्कर से

No comments: