SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Sunday, January 16, 2011

.....अब खाइए ‘चीनी प्याज’

मुंबई. भारतीय बाजार में चीनी सामान मिलना कोई नई बात नहीं। लेकिन, अब आपको सब्जी मंडी में चीनी प्याज दिख जाए तो हैरत की बात नहीं। प्याज की बेतहाशा बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए देश में चीन से प्याज का आयात किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मुंबई के बाजारों में चीन से प्याज की पहली खेप पहुंच चुकी है। पहली खेप में ११ टन प्याज (440 बैग) पहुंच चुका है। हर एक बैग में 25 किलो प्याज है। इस प्याज का थोक भाव 35 से 40 रुपए प्रति किलो है।
व्यापारियों के मुताबिक इस साल नासिक में अच्छे और बड़े आकार के प्याजों की पैदावार नहीं हुई है। इसलिए चीनी प्याज की मार्केट में अच्छी मांग है। हालांकि इस प्याज को लोग अपने घरों में प्रयोग करने से फिलहाल कतरा रहे हैं। लेकिन, अगर चीनी प्याज का लगातार आयात होता रहा तो जनवरी के आखिर तक प्याज की कीमतों में काफी गिरावट आ सकती है।
बीते एक महीने में प्याज के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। पिछले साल दिसंबर में प्याज 100 रुपए प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी। साथ ही इस पर आयात शुल्क भी हटा लिया गया। मांग के अनुरूप प्याज की आपूर्ति को पूरा करने और कीमतें कम करने के लिए पाकिस्तान, ईरान और इराक से भी प्याज का आयात किया जा रहा है।
आधा किलो का एक प्याज: चाइनीज प्याज काफी बड़े होते हैं। एक प्याज का वजन आधा किलो तक होता है। ऐसे प्याज की खपत होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में ज्यादा होती है। एक किलो में २ से ४ प्याज ही आते हैं। नारियल तक के आकार के ये प्याज ग्राहकों को काफी लुभा रहे हैं।

- भास्कर से

No comments: