SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Friday, January 14, 2011

आत्महत्या कर रहे किसान

भोपाल. किसानों की आत्महत्या को लेकर कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया के विवादास्पद बयान के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय किसान संघ ने भी राज्य में किसानों की आत्महत्या का कारण बहुचर्चित फिल्म पीपली लाइव एवं अश्लील साहित्य को माना है।
किसान संघ ने पैतरा बदला :
किसानों की मांगों को लेकर राजधानी को बंधन बनाने वाले भारतीय किसान संघ ने भी किसानों की आत्महत्या की घटनाओं को लेकर अपना पैतरा बदल लिया है। अब उनकी नजर में राज्य सरकार किसानों की बदहाली के लिए जिम्मेदार नहीं है बल्कि आमिर खान की फिल्म ज्यादा बड़ा कारण है। संघ का मानना है कि किसानों की आत्महत्या की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले दो माह में दस किसान कर्ज के कारण मौत को गले लगा चुके है। वर्ष 2008 से वर्ष 2010 जनवरी तक 1389 किसानों ने आत्महत्या कर ली है।
आमिर किसानों को मजाक न उड़ाए :
भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने पीपली लाइव फिल्म के निर्माता आमिर खान को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे फिल्मों में किसानों का मजाक नहीं उड़ाए। किसानों की आत्महत्या करने वाले प्रसंग में अभिनय के जरिए उन्हें महिमा मंडित नहीं करें जिससे किसान भ्रमित होकर आत्महत्या करने को विवश हो जाए। उन्होंने कहा कि इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। इसी प्रकार गंदा साहित्य भी किसानों पर गलत प्रभाव डाल रहा है।
किसान आत्महत्या करने वाले परिवार को गोद लेंगे :
भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्काजी ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए करते कहा कि आत्महत्या करने वाले किसान परिवारों को संघ गोद लेगा। किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। किसान के अनाथ बच्चों की शैक्षणिक व्यवस्था की जिम्मेदारी भी ली जाएगी। संघ उन परास्त किसानों को चिन्हित करेंगा और विषय विशेषज्ञों से किसानों को मिलवाने का काम करेंगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आत्महत्या का मूल कारण किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिलना है। नकली खाद बीज बेचने वाले किसानों पर रासुका लगाई जाए।
आंदोलन कहीं नूरा कुश्ती तो नहीं :
भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा की पत्रकारवार्ता के दौरान राज्य सरकार के किसान- प्रेम से जुड़े अनगिनत सवाल किए गए लेकिन वे बार - बार राज्य सरकार का बचाव करते नजर आए। यहां तक कि जब पत्रकारों ने दिसम्बर माह के आंदोलन को संघ एवं सरकार की नूरा कुश्ती की संज्ञा दी तो किसान नेता शर्मा ने कहा कि हमने तो ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है, किसी भी स्तर पर कोई नूरा कुश्ती नहीं हुई। कृषि मंत्री डॉ. कुसमरिया से इस्तीफा मांगने से इंकार करते हुए कहा कि इस पद पर जो आएगा,वह ऐसी बातें करेंगा। संघ ने कृषि मंत्री का पुतला जलाने का एलान कर दिया है।

- भास्कर से

No comments: