SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Thursday, April 14, 2011

विवादित स्थल पर दिन रात निगरानी

यमुनानगर, कुलदीप सैनी:
गाव बरहेड़ी में एससी समुदाय द्वारा दो कनाल पंचायती भूमि पर गुरू रविदास जी का मंदिर बनाने की कोशिश करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासन की ओर से विवादित स्थल पर दिन रात निगरानी रखी जा रही है। वहीं भारी पुलिस बल व अधिकारी हर समय विवादित स्थल पर पहरा दे रहे है। दूसरी ओर, कांबोज बिरादरी ने शहीद उधमसिंह धर्मशाला में बैठक कर एससी समुदाय द्वारा पंचायती भूमि पर जबरन कब्जा करने पर सरकार व प्रशासन की कड़ी निंदा की।

बरहेड़ी के पंच सदस्य राजेश कुमार की अध्यक्षता में कांबोज बिरादरी के सैकड़ों लोगों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रदेश सचिव विजय मेहता व अन्य किसान भी उपस्थित हुए। उन्होंने भाकियू की ओर से अपना समर्थन कांबोज बिरादरी को देते हुए गाव बरहेड़ी में पंचायती भूमि पर जबरन कब्जा किये जाने की घटना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निंदा की।

रादौर के गावं बरहेड़ी में तेनात  पुलिस बल            फोटो : कुलदीप सैनी
बैठक में कांबोज बिरादरी के लोगों ने अदालती आदेश के बावजूद पंचायती जमीन पर दलित वर्ग के लोगों द्वारा किए गए कब्जे पर कोई कार्रवाई न करने पर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बिरादरी की ओर से मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भी भेजा गया है। इसमें जिला के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अवैध कब्जाधारियों का साथ देने का आरोप लगाया गया है।

बैठक में पंच राजेश कांबोज ने कहा कि रविदास सभा के लोगो ने गैर कानूनी तरीके से पंचायती भूमि पर कब्जा किया है जबकि कोर्ट ने उक्त विवादित भूमि पर स्टे किया हुआ है। यह सारा काम प्रशासन की मौजूदगी में किया गया और अधिकारी तमाशा देखते रहे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव विजय मेहता ने कहा कि यदि प्रशासन ने अब भी ठोस कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीणों के साथ मिलकर भाकियू नेता कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

इस अवसर पर श्याम सिंह पंच, नरेश कुमार, कर्मवीर, शिवकुमार, राजपाल, बालकृष्ण, ज्ञानचंद, राजेन्द्र, गोपाल के आलावा भाकियू की ओर से धर्मबीर अमलोहा, नाथीराम दोहली, सुरेश भागुमाजरा, अमन अलाहर, राजकुमार, शमशेर बुबका आदि उपस्थित थे।

No comments: