SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Friday, April 8, 2011

हजारे के समर्थन में उतरी समाज सेवी संस्था

करनाल विजय काम्बोज
सिंगल मैन आर्मी कभी किसी फिरंगी ने महात्मा गांधी को कहा था आज फिर गांधी के मानस पुत्र जब देश को भ्रष्ट नेताशाही और फिताशाही से मुक्त कराने के लिए गांधी के ही स्वपीड़ा के मंत्र आमरण अनशन पर बैठे है तो देश के हर कोनों से समर्थन का पुरजोर आगाज होना शुरू हो गया है। जन लोकपाल बिल को लागू करवाने की मांग को लेकर प्रख्यात गांधीवादी विचारक और समाजसेवी अन्ना हजारे की भूख हड़ताल ने कर्ण नगरी को भी आंदोलित कर दिया है। हजारे के समर्थन में शहर की समाजसेवी संस्थाओं ने अपने -अपने स्तर पर प्रदर्शन व भूख हड़ताल करते हुए आंदोलन में हर आहुति देने का संकल्प लिया है।
नेशनल इंटीग्रेटिड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स के बैनर तले हजारे के आंदोलन को समर्थन देते हुए 50 संस्थाएं एकजुट हुई। निफा के सदस्यों ने एक दिन की भूख हड़ताल करते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। निफा के चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नु ने कहा कि खून-पसीने की कमाई भ्रष्टाचारी नेता व अधिकारी छीन रहे हैं। देश का विकास भ्रष्टाचार की वजह से अवरुद्ध है। चंद भ्रष्टाचारी जनलोकपाल बिल पारित होने से रोक रहे हैं। हजारे के आंदोलन के समर्थन में 50 हजार लोगों के हस्ताक्षर करवाकर ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। इसकी प्रतिलिपी संस्था का प्रतिनिधिमंडल भूख हड़ताल पर बैठे अन्ना हजारे को दिल्ली जाकर सौंपेगा। उनकी सुनवाई नहीं हुई तो करनाल में आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। हजारे के समर्थन में आमरण अनशन भी शुरू किया जाएगा। इस दौरान संस्था के प्रधान एडवोकेट नरेश बराना, व्यापार मंडल के प्रधान जेआर कालड़ा, डॉ. राजीव गुप्ता, कर्नल देवेंद्र सिंह, बीसी गुप्ता, बालकृष्ण कौशिक, सुरजीत सिंह, नरेंद्र कत्याल, बलबीर सिंह, समाजसेवी जगमोहन आनंद, नाहर सिंह कटारिया व सूबा सिंह समौरा मौजूद रहे।
कई संस्थाओं के सदस्यों ने हजारे की मांग को लेकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सांकेतिक भूख हड़ताल रखी। वरिष्ठ एडवोकेट लाजपत राय चुचरा, एडवोकेट राजेश शर्मा, प्रेमप्रकाश आर्य, एडवोकेट हरीश आर्य, यंग बिग्रेड के गगनदीप कक्कड़, फिरोज खान, सुभाष धीमान, सतीश चोपड़ा, गीता मुटरेजा, सीमा रानी, शशी शर्मा, राकेश शर्मा, कृष्ण कुटेल, हंसराज राणा, विजय गिलहरिया, दीपक ध्वन, अर्जुन देव वर्मा, आजाद खान, राजेंद्र कल्याण, विनोद सचदेवा, बलविंद्र संधु, अजय आर्य, शामलाल कपूर, महेश अग्घी, हरिंद्र आर्य, लाला अमरनाथ, संजय खन्ना, विकास अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, मदनलाल, पवन शर्मा, महेद्र चौहान, सतपाल कुमार व कमल मैहता समेत कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल में हिस्सा लेते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजसेवी अन्ना हजारे की मांग का समर्थन किया। पंजाबी उत्थान समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हरीश आर्य ने कहा कि भारत को विश्व शक्ति के तौर पर देखना चाहते है तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना जरूरी है।
प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति ने अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन करते हुए कमेटी चौक से कैंडल मार्च निकाला। सदस्यों ने हजारे के समर्थन में नारे भी लगाए। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि अन्ना हजारे इस दौर के महात्मा गांधी है। इस दौरान ओपी सचदेवा, जितेंद्र राणा, सुखवंत सिंह बेदी, विनोद जैन, कृष्ण अरोड़ा, सरबजीत सिंह, शाम सुंदर मदान, सुरेंद्र पहलवान, ध्यान सिंह राजपूत, आत्मा सिंह व वजीर चंद मौजूद रहे। सर्वजातीय महासभा के अध्यक्ष बलबीर सिंह पुनिया ने कहा कि महासभा हजारे के आंदोलन का समर्थन करती है।

No comments: