SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Saturday, April 2, 2011

महिलाओं ने भंग की पुरुषों की दबंगई

खुशबू(ख़ुशी), इन्द्री :
समाज के हर मोर्चे पर अपना परचम लहराने के बाद अब महिलाओं ने पुरुषों को शराब के कारोबार में भी मात दे दी है!
ये कारनामा हुआ है मायावती जैसी सरीखी मुख्यमंत्री के राज्य उत्तरप्रदेश में गोरखपुर उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने शराब के कारोबार में दखल बढ़ा दी है। इस वर्ष गोरखपुर में दबंग पुरुषों को पीछे छोड़ देशी, अंग्रेजी व बीयर की 384 दुकानों में से 112 का लाइसेंस महिलाओं ने झटक लिया है। आधी दुनिया के इस साहस से पुरुष समाज में खलबली है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिले गोरखपुर में इस वर्ष शराब ठेका के लिए बिके 2300 फार्म में से करीब एक हजार महिलाओं ने खरीदे। चूंकि शराब की दुकान लाटरी के माध्यम से मिलनी थी तब भी महिलाओं के हौसले में कोई कमी नहीं थी। अब इसे महिलाओं का हौसला कहें या किस्मत, पहली लाटरी गुरमिंदर कौर के नाम खुली और इनको गहिरा में देशी शराब की दुकान का लाइसेंस मिला। अंतिम लाटरी मे भी किस्मत शशिकला नामक महिला के साथ रही। शशिकला को कौड़ीराम के माडल शॉप का लाइसेंस मिला। बोक्टा माडल शाप का लाइसेंस संध्या सिंह को मिला। जिला आबकारी अधिकारी दारोगा सिंह यादव ने बताया देशी शराब की 247 में से 85 दुकान महिलाओं को मिली जबकि अंग्रेजी शराब की 70 में से 21 दुकान व बीयर की 67 में से छह के लाइसेंस महिलाओं को मिले हैं। बोक्टा व कौड़ीराम के माडल शाप भी महिलाओं के हिस्से में गये। आबकारी अधिकारी ने बताया शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी इस बार शराब के कारोबार में कूदी हैं। माडल शाप लेने वाली शशिकला व संध्या सिंह के अलावा देशी, अंग्रेजी व बीयर की दुकान के लाइसेंस अनीता जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, सावित्री जायसवाल, दुर्गावती देवी, संध्या जायसवाल, गीता शाही, रुपम शुक्ला, संगीता त्रिपाठी, सुन्दरी देवी, बबिता देवी, बबिता जायसवाल, सुमन देवी, शकुंतला देवी, फूलमती देवी, संध्या देवी, अनिता दुबे, अन्नपूर्णा देवी, गीता देवी, गीतांजलि राय, चंद्र प्रभा, गुरमीत कौर, गीता पांडेय समेत 112 महिलाओं को मिले हैं। इसमें चार महिलाएं अधिक भाग्यशाली रहीं। इनमें से प्रत्येक को दो दुकानें मिलीं।
 
No comments: