SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Thursday, April 28, 2011

विश्व के 124 खुशहाल देशों में भारत का 71वां स्थान

खुशबू(ख़ुशी) इन्द्री :
विश्व के 124 देशों में खुशहाली का पता लगाने के वास्ते गैलप की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में भारत को 71 वां स्थान मिला हैं। देश में वल 17 प्रतिशत लोग ही अपने आपको को संपन्न मानते हैं। सर्वेक्षण में डेनमार्क को पहला स्थान मिला है, जहां के दो तिहाई निवासियों ने खुद को संपन्न बताया है। जबकि सर्वे में पाकिस्तान को विश्व का 40 वां सबसे खुशहाल देश करार दिया गया है। गैलप 2010 की ओर से खुशहाली का पता लगाने के लिए किए सर्वेक्षण को जोड़कर आए परिणाम के अनुसार बहुसंख्यक भारतीय (64 प्रतिशत) मानते हैं कि वे संघर्षरत हैं। जबकि 19 प्रतिशत मानते हैं कि वे कष्ट में हैं।
सर्वेक्षण में लोगों को शून्य से 10 के स्तर में स्वयं को मूल्यांकित करने को कहा गया। इस सर्वेक्षण में ऐसे लोगों को संपन्न माना गया, जिन लोगों ने स्वयं के जीवन को सात या इससे अधिक अंक दिए और जिन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पांच वर्षों में उनकी स्थिति आठ या इससे अधिक स्तर की हो जाएगी। जिन लोगों ने अपने जीवन को चार या इससे कम अंक दिए, उन्हें कष्ट में या संघर्षरत करार दिया गया। दिलचस्प बात है कि आतंकवाद से ग्रस्त होने के कारण आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान को विश्व का 40 वां सबसे खुशहाल देश करार दिया गया। पाकिस्तान के 32 प्रतिशत नागरिकों का कहना है कि वे संपन्न हैं। बांग्लादेश को इस सूची में 89 वें स्थान पर रखा गया है। इस सर्वेक्षण में शामिल इसके केवल 13 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे प्रसन्न हैं। चीन का इस सर्वेक्षण में 92 वां स्थान है। श्रीलंका का इसमें 114 वां स्थान है तथा इसके केवल पांच प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे स्वयं को संपन्न मानते हैं। केवल 69 प्रतिशत प्रसन्न लोगों वाले स्वीडन और कनाडा को दूसरा सबसे खुशहाल देश बताया गया। इसके बाद आस्ट्रेलिया, फिनलैंड, वेनेजुएला, इजरायल और न्यूजीलैंड का नंबर आता है। अफ्रीकी राष्ट्र चाड को दुनिया का सबसे कष्ट भोगने वाला देश करार दिया गया है। खुशहाल देशों में भारत का 71वां स्थान डेनमार्क सबसे संपन्न देश, खुशहाली के मामले में पाकिस्तान हमसे आगे!

No comments: