SAMACHAR TODAY LIVE TV

http://samacharcloud.purplestream.in/samachar/samachar2-live.smil/playlist.m3u8

Sunday, April 10, 2011

शाति के साथ विकास के लिए अहिसक क्राति की जरूरत

करनाल, विजय कम्बोज :
मधुबन की हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक सुधीर चौधरी ने कहा कि शाति के साथ विकास के लिए अहिसक क्राति की जरूरत है। इस तरह की क्रांति शिक्षा, कृषि, विज्ञान जैसे उन सभी क्षेत्रों में की जा सकती है, जिनका संबंध मानवता को मजबूत करने से है। सुधीर चौधरी ने अकादमी में आयोजित हरियाणा सिविल सर्विस (एक्जिक्यूटिव) अधिकारियों के छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन विचार व्यक्त किए।
उन्होंने प्रशिक्षण दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं कें विजेताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि धर्म के अनेक स्वरूप देखे जा सकते है, लेकिन एक प्रशासनिक अधिकारी का प्रथम धर्म लोगों की जान-माल की रक्षा करना ही होना चाहिए। पुलिस का मुख्य फोकस शाति कायम रखने पर है, तो प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान विकास पर होता है। दोनों के सहयोग से ही हम शाति के साथ विकास के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
अकादमी के जिला न्यायवादी शाशिकात शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन प्रतिभागियों को पुलिस के कार्य करने की प्रक्रिया, पुलिस संगठन के स्वरूप, पूछताछ के मनोवैज्ञानिक तरीक ों, कम्यूनिटी पुलिसिंग, संवेदी पुलिस अवधारणा, रिश्वतखोरी, नशीले पदाथरें की तस्करी के मामलों छापेमारी में मजिस्ट्रेट के कार्य और पहचान परेड की प्रक्रिया सहित कई विषयों की जानकारी दी गई है। फोटो शीर्षक प्रतियोगिता में सतीश कुमार ने प्रथम और विराट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एक शीर्षक पर गीत लिखने के मुकाबले में विवेक कालिया ने पहला तथा पूजा चावरिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मृत्यु के समय बयान लिखने की प्रतियोगिता में शालिनी चेतल प्रथम व तरूण कुमार पावरिया दूसरे स्थान पर रहे। सिम्युलेटर फायरिग में रीगन तथा अनिल कुमार गुलिया ने क्रमश: पहला तथा दूसरा स्थान पाया। मंच संचालन अकादमी के निरीक्षक सतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर अकादमी के प्रशिक्षण सलाहाकार ब्रिगेडियर केएस बुधवार, अतिरिक्त उप पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लांबा, उप पुलिस अधीक्षक विद्यावती, निरीक्षक लेखराम, उप जिला न्यायवादी कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments: